यूपी में भीषण हादसा: मैजिक वाहन पलटा, आठ लोगों को कुचलते हुए गुजरा ट्रक, चार की मौत; तीन के सिर गायब
Ballia News: बलिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मैजिक पलटने के बाद सामने से आ रहे ट्रक ने आठ लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के मांझी- छपरा मुख्य मार्ग पर इनई गांव के समीप असंतुलित मैजिक वाहन पलटने के बाद सामने से आ रही बेकाबू ट्रक ने आठ लोगों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
क्या है मामला
बुधवार तड़के मैजिक पर सवार होकर कुल 13 लोग छपरा के ब्रम्हपुर से बरात में डांस का कार्यक्रम कर बलिया के नरही स्थित लक्ष्मण पुर चट्टी लौट रहे थे। लखनऊ निवासी आर्केस्ट्रा संचालक अशोक राम ने बताया कि सभी मृतक लखनऊ के निवासी हैं, जो ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में आए थे। बताया कि हादसे के बाद मृतकों में से तीन शवों के सिर गायब थे। ट्रक सिर को कुचलते हुए गुजर गया। मृतकों की पहचान राहुल, अवधेश, प्रीति, सोनी के रूप में हुई।
इसे भी पढ़ें; सास ने पार की हैवानियत की हद: बहू को गर्म तवा से मारा, शरीर के कई हिस्सों को दागा; पुलिस तक पहुंचा मामला
बताया कि बलिया जिले के नरही क्षेत्र में संचालित 'मुस्कान ऑर्केस्ट्रा' में काम करते हैं। ऑर्केस्ट्रा टीम छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान पांच डांसर भी थीं। इनमें से तीन की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.