फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother-in-law strikes daughter-in-law with hot griddle burns multiple parts of her body in Varanasi

सास ने पार की हैवानियत की हद: बहू को गर्म तवा से मारा, शरीर के कई हिस्सों को दागा; पुलिस तक पहुंचा मामला

Wed, 06 May 2026 12:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 06 May 2026 12:06 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता को सास द्वारा गर्म तवा से मारने व शरीर के कई हिस्सों को जलाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। 

विज्ञापन
Mother-in-law strikes daughter-in-law with hot griddle burns multiple parts of her body in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में कार की मांग को लेकर बहू को गर्म तवा से मारने और शरीर के कई हिस्सों को दागने के मामले में पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मंगलवार को बड़ागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के बरइछ निवासी पीड़िता के पिता अजय कुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि बेटी चारू पांडेय की शादी बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुआरी कला खुर्द निवासी राहुल दूबे से की है। शादी के बाद से पति राहुल, ससुर गोरखनाथ दुबे और सास कुसुम देवी दहेज में कार समेत अन्य घरेलू सामान की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते हैं। 
विज्ञापन


सास व पति तवा गर्म कर पीटते हैं। शरीर को तवा से दागते भी है। पति आए दिन सिगरेट से दागता है, जिसका निशान उसके हाथ व चेहरे पर भी है। एक मई 2026 को छोटे भाई व उसकी पत्नी बेटी से मुलाकात के लिए पहुंचे तो गालीगलौज करते हुए भगा दिया। डायल-112 पर सूचना दी गई तो आरोपियों ने हंगामा और जान से मारने की धमकी दी। बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed