{"_id":"571f68b04f1c1b9327a9205c","slug":"magic-ki-chapet-me-akar-chhatra-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की जद में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की जद में आने से छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 26 Apr 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार कटियारी गांव के पास मंगलवार की दोपहर टाटा मैजिक की जद में आने से एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बालक को रौंदकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रसड़ा-मऊ मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम और विधायक उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक ने मृतक के पिता को तत्काल 50 हजार का चेक दिया और आश्वासन देकर चक्काजाम खत्म कराया।
करीब दो घंटे तक चले जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। बालक के पिता की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के नदौली ग्राम सभा के कटियारी गांव निवासी परशुराम चौहान का 11 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार चौहान मंगलवार को पकवाइनार स्थित इंद्रासन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ने गया था, जहां अवकाश होने के बाद अकेले पैदल गांव जा रहा था।
विज्ञापन
वह जैसे ही अपने गांव के समीप पहुंचा कि रसड़ा की ओर से तेज गति से मऊ जा रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। यह देख ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
इसके बाद रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित कटियारी गांव के पास मुआवजे की मांग करते हुए शव को सड़क के बीच रखकर सड़क चक्काजाम कर दिया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, सीओ श्रीराम, कोतवाल पीके मिश्रा ने काफी समझाने का प्रसास किया।
लेकिन ग्रामीणों ने अधिकारियों की एक न सुनी। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह पहुंच पीड़ित पिता को ढाढ़स बंधाते हुए 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने विधायक के आश्वासन जाम समाप्त किया। मृतक बालक अपने दो भाइयों में छोटा था। बालक कक्षा पांचवीं का छात्र था।