फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Machines started being installed in the hospital after AD's instructions

Ballia News: एडी के निर्देश के बाद अस्पताल में लगने लगीं मशीनें

Thu, 22 May 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Machines started being installed in the hospital after AD's instructions
बैरिया। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सोनबरसा स्थित 100 शय्या अस्पताल का विगत 17 मई को एडी ने निरीक्षण किया। दूसरे दिन से ही जांच मशीनों को इंस्टाल किया जाने लगा है। खुद सीएमओ डॉ. संजीव बर्मन ने सोमवार व मंगलवार को दो दिनों तक सोनबरसा में मशीनों को इंस्टाल कराया। बुधवार को हेड फार्मासिस्ट एनएन शुक्ला के निरीक्षण में गोदामो में रखे गई चेयर, ह्वील चेयर, ऑपरेशन थियेटर को व्यवस्थित किया यगा।
विज्ञापन

निरीक्षण में एडी डॉ. बालचंद्र ने मातहतों का साफ शब्दों में निर्देशित किया था कि जो चिकित्सक व कर्मी 100 बेड के लिए नियुक्त किए गए हैं, वह चिकित्सक पीएचसी पर नहीं बैठेंगे और अस्पताल में ही सेवा देंगे।
विज्ञापन

इसके बावजूद बुधवार को 100 बेड अस्पताल में सिर्फ हड्डी रोग विशेषज्ञ व दंत चिकित्सक थे। सीएमएस डॉ. काजिम अहमद ने बताया अब भी बी ब्लॉक का कार्य पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में हमें 100 बेड के अस्पताल के बी ब्लाॅक का कार्य अधूरा होने के वजह से कार्यदायी संस्था से हैंडओवर नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed