फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lover couple jumped in front of the goods train

प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के सामने कूद कर दी जान

Sun, 30 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lover couple jumped in front of the goods train
बैरिया। थाना क्षेत्र के बलिया-छपरा रेलखंड पर सुरेमनपुर-बकुल्हा रेलवे स्टेशन के बीच इब्राहिमाबाद गांव के जटहवा बाबा स्थान के पास रविवार को भोर तीन बजे छपरा की तरफ से आ रही मालगाड़ी से कटकर एक प्रेमी प्रेमिका ने जान दे दी। घटना की सूचना मालगाड़ी के चालक ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने घटना स्थल बैरिया थाना क्षेत्र में होने के कारण इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे बैरिया थाने के एसआई विनय कुमार तिवारी ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि कपड़ों से ग्रामीणों ने मृत युवक की पहचान इब्राहिमाबाद निवासी सचिदानंद सिंह के पुत्र राजन सिंह के रूप में की जबकि युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। एसएचओ की मानें तो दोनों के बीच प्यार था और परिजनों की सहमति नहीं मिलने के कारण दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इब्राहिमाबाद के ग्रामीण इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो मृत युवती भी आसपास के ही किसी गांव की रहने वाली होगी लेकिन बदनामी के कारण लोग उसकी शिनाख्त नहीं कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed