{"_id":"5f1876388ebc3e637b03e633","slug":"lover-ballia-news-vns5373252171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की धुनाई, छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की धुनाई, छोड़ा
विज्ञापन

दूसरे दिन घर पहुंचे प्रेेमी ने परिजनों को धमकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरा। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात आशिक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। दूसरे दिन आशिक अपने परिजनों एवं साथियों के साथ माशूका के घर पहुंच कर धमकी देने लगा। इससे आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने व मॉस्क आदि न पहनने का हवाला देकर महिलाओं एवं ग्रामीणों को थाने में नहीं घुसने दिया।
गांव के युवक और गांव के ही एक बस्ती की युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की रात को युवक उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई के बाद उसे चेतावनी दे कर छोउ़ दिया। बुधवार को सुबह युवक कुछ लोगों को साथ लेकर युवती के घर पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगा। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि एक गांव के ग्रामीण आए थे, जिन्हें मॉस्क न पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर समझा बुझाकर घर भेज दिया गया। वह किस लिए आए थे इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच की जाएगी।