फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lost wife in gambling, gave triple talaq for not giving two lakhs

पत्नी को जुए में हारा पति, दो लाख नहीं देने पर दिया तीन तलाक

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Lost wife in gambling, gave triple talaq for not giving two lakhs
बलिया। जनपद के मनियर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर दो लाख रुपये नहीं देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसका पति उसे दिल्ली ले जाकर जुए में हार गया था। बाद में वह अपनी बेटी के साथ किसी तरह भागकर गांव आई। अब वो और उसकी बेटी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी और एसपी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वो अपने खाला के यहां नगरा में रहती थी। वहीं से उसकी शादी हुई थी। पति बार-बार छोड़ कर भाग जाता था। ससुराल वाले भी सपोर्ट नहीं करते थे। काफी समझाने के बाद उसका पति उसे लेकर दिल्ली गया। वहां जुए में अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया और हार गया। महिला ने बताया कि उसके पिता दिल्ली जाकर उसे और उसके पति को किसी तरीके से लेकर आए। इसके बाद पति उससे दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। नहीं देने पर तीन तलाक देकर मारपीट कर बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने डीएम और एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कोतवाल रामआश्रय यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जिलाधिकारी के यहां से जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed