फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Listened to the problems of the complainants and resolved them

Ballia News: फरियादियों की समस्या सुन किया निस्तारण

Sun, 29 Mar 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Listened to the problems of the complainants and resolved them
बलिया। जिले के 22 थानाें पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। रसड़ा में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह के समक्ष 13 मामले प्रस्तुत किए गए। पुलिस से संबंधित दो मामलों को मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

पकड़ी थाना परिसर में उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार व क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार के समक्ष दो राजस्व प्रस्तुत हुए, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष मामले में दोनों पक्षों की बात सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेवली कनासपुर गांव निवासी उषा देवी ने आरोप लगाया कि संगीता देवी उनकी जमीन पर जबरन मकान का निर्माण करा रही हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उप जिलाधिकारी ने कहा कि मामला न्यायालय से संबंधित है, इसलिए दोनों पक्ष वहां जाकर निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उभांव थाना परिसर में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस पर तीन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। किसी का निस्तारण नहीं हुआ। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई।

नायब तहसीलदार ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।बांसडीहरोड। थाना समाधान दिवस पर तीन जमीन से जुड़े मामले आए। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि सभी मामलों को राजस्व विभाग को सौंप कर मामले को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed