{"_id":"63c598579d26a02da11dbd94","slug":"lineman-on-strike-power-cut-for-15-hours-ballia-news-vns694072960-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लाइनमैन हड़ताल पर, 15 घंटे से बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लाइनमैन हड़ताल पर, 15 घंटे से बिजली बाधित
विज्ञापन
नरहीं। कड़ाके की ठंड में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को बिजली, पानी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्युत उपकेंद्र कैथवली से जुड़े नरहीं, बैरिया, सुरापाली, खरगपुरा, कैथवली, बड़ौरा, दौलतपुर, फिरोजपुर, सोवंथा, शाहपुर बभनौली, इच्छा चौबे का पूरा, मिल्की, मठिया, बरकंटी, कर्णपुरा सहित दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। पिछले दो महीने से आए दिन बिजली कटौती से लोग आजीज आ गए हैं। रविवार की रात से गायब बिजली सोमवार को दोपहर तक बहाल नहीं हो पाई थी।
अक्सर रात में बिजली गुल रहती है। इस समय किसानों की ओर से खेतों में सिंचाई कार्य जोरों पर है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से किसानों के सिंचाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड में बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। पानी टंकी नरही से पेयजल आपूर्ति भी बाधित होने से हजारों उपभोक्ताओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कुटीर उद्योग धंधे वाले भी बिजली कटौती से तंग आ चुके हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि आए दिन 33 हजार वोल्ट में खराबी आने की बात बताई जाती है।
विज्ञापन
जेई विपिन सिंह ने बताया कि लाइनमैन हड़ताल पर चले गए हैं। इस वजह से बिजली आपूर्ति ठप हुई है। बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास चल रहा है। शाम तक बिजली आपूर्ति चालू होने की प्रबल संभावना है।