फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lightning struck a chimney, causing it to fall onto power lines; electricity supply to over 200 villages remained disrupted for 15 hours.

Ballia News: चिमनी पर गिरी बिजली, चिमनी गिरी तारों पर 200 से ज्यादा गांवों की आपूर्ति 15 घंटे रही ठप

Tue, 21 Jul 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck a chimney, causing it to fall onto power lines; electricity supply to over 200 villages remained disrupted for 15 hours.
बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप ईंट भट्ठे के चिमनी पर गिरी आकाशीय बिजली स
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेन्द्र गिरि चट्टी के समीप स्थित ईंट-भट्ठे के चिमनी पर रविवार रात तीन बजे बिजली गिर गई। इससे सौ फीट से ज्यादा ऊंचाई की चिमनी ध्वस्त होकर 33 हजार वोल्ट के तारों पर गिर गई।
विज्ञापन

इससे बिजली के सात खंभे और उस पर लगे तार टूट गए। रविवार देर रात करीब तीन बजे से जयप्रकाश नगर क्षेत्र समेत आसपास के 200 से ज्यादा गांवों की विद्युत आपूर्ति 15 घंटे से ज्यादा समय तक ठप रही। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

प्रत्यदर्शियों के अनुसार रविवार रात करीब एक बजे से ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी दौरान तड़के करीब तीन बजे बिजली गिरने से भट्ठे की चिमनी ध्वस्त हो गई। चिमनी का टूटा हिस्सा बिजली के लाइन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। मामले की जानकारी लेने के लिए बैरिया विद्युत उपखंड के एसडीओ हंसराज यादव से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
वहीं, जयप्रकाश नगर पावर हाउस के जूनियर इंजीनियर अभिराम से भी संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने तथा आपदा की स्थिति में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
बारिश से फाॅल्ट, 24 घंटे से 20 गांवों की बिजली गुल : बैरिया। क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद हाईटेंशन लाइन में कई जगहों पर खराबी आने से पिछले 24 घंटे से क्षेत्र के 20 गांवों की आपूर्ति ठप है। बैरिया सबडिवीजन के विद्युत उपकेंद्र बैरिया नगर,बैरिया देहात, लोकधाम ठेकहा, विद्युत उपकेंद्र जयप्रकाश नगर की विद्युत आपूर्ति रविवार की रात से ही ठप है। बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से यहां मोबाइल टावर काम करना बंद कर दिए हैं।
बिजली के संदर्भ में पूछने पर उपखंड अधिकारी हंसराज यादव ने बताया कि कई जगहों पर खंभे और तार टूट कर गिर गए हैं। सोमवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद

शहर में ट्रिपिंग ने बढ़ाई परेशानी : बलिया। झमाझम बारिश के बाद शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इससे लोगों को सुबह पानी का भी संकट झेलना पड़ा। कुछ इलाकों में सप्लाई व्यवस्था बहाल हुई तो बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। शहर के सिविल लाइन, विशुनीपुर, बहेरी, जापलिनगंज, कदम चौराहा आदि क्षेत्रों में सप्लाई व्यवस्था बारिश के बीच चरमरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed