फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   License rifle used in Shivji massacre recovered

शिवजी हत्याकांड में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल बरामद

Thu, 24 Sep 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
License rifle used in Shivji massacre recovered
हल्दी। थाना क्षेत्र के गंगा पार जवहीँ दियर गांव में सात सितम्बर के दिन में हुई हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल व तमंचा को पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही बुधवार को बरामद किया हैं। राइफल छोटक उर्फ नंदलाल यादव के नाम से है। पुलिस ने दोनों को मुकदमा अपराध संख्या 126/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 127/20 धारा 3/25/27 के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हत्या में आरोपित छ: अभियुक्तओं में से तीन दरोगा यादव पुत्र सुदर्शन यादव, सरल यादव उर्फ मनजी यादव पुत्र दरोगा यादव, छांगुर यादव पुत्र दरोगा यादव 16 सितम्बर को न्यायालय में हाजिर हुए थे। तब अदालत ने उन्हें अस्थाई कारावास सुखपुरा भेज दिया था। इस बीच पुलिस ने अभियुक्तों की रिमांड के लिए अदालत में अर्जी दी, जिस पर कोर्ट ने दो अभियुक्तों दरोगा यादव व सरल यादव को 24 घंटे की न्यायिक अभिरक्षा में पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी राईफल व अवैध तमंचा के प्रयोग की बात स्वीकारी और उसे बरामद कराया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक कालीशंकर तिवारी, राघवराम यादव के अलावा आरक्षी प्रवेश चौहान, अरविंद यादव और गिरजाशंकर यादव आदि शामिल रहें।
विज्ञापन

बता दे कि थाना क्षेत्र के जवहीँ दियर गांव में 7 सितम्बर को 12 बजे दिन हुई शिव जी यादव (50) पुत्र स्व0 ईश्वर यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी राज मुन्नी देवी की तहरीर पर छ: लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के लिए बढ़ते पुलिसिया दबाव के बीच तीन आरोपियों अदालत में आत्म समपर्ण कर दिया। जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दो आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed