फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Letter sent to Chief Minister, demand for waiving board examination fee

मुख्यमंत्री को पत्र बोर्ड परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग

Mon, 03 Aug 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Letter sent to Chief Minister, demand for waiving board examination fee
बेल्थरारोड। स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान के प्रबंधक टीएन मिश्रा ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व आला अधिकारियों को पत्र भेजा। पत्र में वैश्विक कोरोना महामारी के चलते अभिभावकों, स्ववित्तपोषित विद्यालय के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों की दयनीय स्थिति का उल्लेख करते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग की। पत्र में उल्लेख है कि गत वर्ष कक्षा 9 व 11 के छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुल्क 20 से बढ़ाकर 50 रुपया कर दिया गया। इसके साथ ही हाईस्कूल का परीक्षा शुल्क प्रति छात्र 80.75 से बढ़ाकर 500.75 रु तथा इंटरमीडिएट का 90.75 से बढ़ाकर प्रति छात्र 600.75 कर दिया गया। उस समय परिस्थितियां सामान्य थी। इसलिए बढ़ी शुल्क को छात्रों ने स्वेच्छापूर्वक विद्यालय पर जमा कर दिया। पत्र के अनुसार एक ओर सरकार निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का शुल्क बढ़ाकर जन भावनाओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। कोरोना काल के चाल से सभी लोग अपने घरों में कैद हैं। सभी को अपनी जान के लाले पड़े हुए हैं। स्कूल बंद है। इसके बावजूद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त 2020 तक निर्धारित करना न्यायोचित नहीं है। अभिभावकों के समक्ष शुल्क जमा करने की विकट समस्या है। उन्होंने परीक्षा शुल्क माफ और अन्य शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की, ताकि छात्रों को सुविधा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed