फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Letter handed over to CMO demanding honorarium

मानदेय की मांग को सीएमओ को सौंपा पत्रक

Fri, 02 Sep 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Letter handed over to CMO demanding honorarium
बलिया। एनएचएम के तहत कार्यरत संविदाकर्मी, स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियनों ने बकाये मानदेय की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्रक सौंपा। इसमें उल्लेख किया है कि हम लोगों का अप्रैल से अगस्त 2022 तक का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही हम लोग का पिछले साल के इंक्रीमेंट का भुगतान नहीं किया गया। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त स्टाफ को आश्वासन दिया कि हर हाल में आपके मानदेय, एरियर, बढ़ोतरी जैसे पावनाओं का अधिकतम पांच सितंबर तक भुगतान कर दिया जाएगा। इसके पूर्व, समस्त स्टाफ ने जिला महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डा. सुमिता सिन्हा के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए कहा कि वेतन, मानदेय आदि के अभाव में हमलोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पत्रक सौंपने वालों में जिला महिला अस्पताल के एनएचएम के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed