फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Letter handed over against DM employee to DM

नपं कर्मचारी के खिलाफ डीएम को सौंप पत्रक

Tue, 22 Sep 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Letter handed over against DM employee to DM
नपं
विज्ञापन

बलिया। नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर पांच निवासी दिलीप कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उल्लेख किया है कि विगत 16 सितंबर को सहतवार कस्बा के वार्ड नंबर पांच की समस्याओं के बारे अधिशासी अधिकारी को फोन करके मौके पर बुलाया गया। इसके बाद, अधिशासी अधिकारी के साथ ही नगर पंचायत में कार्यरत एक कर्मचारी भी उनके साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद वार्डवासियों ने कहा कि लगभग 35 वर्ष पूर्व नाला का निर्माण कराया था, जो इस समय जर्जर हो चुका है। इससे किसानों के खेतों में नाले के पानी से खेत जलमग्न हो गया है। बिना बरसात के भी हमेेशा जलभराव बना रहता है। इससे किसान भुखमरी के कगार पर है और आसपास के हवा पानी भी दूषित हो गया है। इस दौरान, अधिशासी अधिकारी के साथ आए कर्मचारी ने हम पर आरोप लगाने लगे कि तुमने ही नाला को तोड़ा हो और बैट्री की चोरी कराते हो। वह कर्मचारी आए दिन नगर पंचायत के किसी न किसी सभासद से दुर्व्यवहार करते रहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग कि उक्त मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिस पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बांसडीह एसडीएम और अधिशासी अधिकारी सहतवार को जांचकर कार्रवाई को निर्देशित किया। पत्रक सौंपने वालों में नौशाद आलम, दयाशंकर प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed