फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Leakage in oxygen plant, waiting for test kit

Ballia News: ऑक्सीजन प्लांट में लीकेज, जांच किट का इंतजार

Sun, 01 Jun 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Leakage in oxygen plant, waiting for test kit
बैरिया। बढ़ते कोरोना को लेकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सोनबरसा में पहले से कोई तैयारी नहीं है। ऑक्सीजन ऑपरेटर ने बताया की ऑक्सीजन प्लांट चालू करने पर उसका पाॅवर 65 तक पहुंच रहा है। जब तक 85 तक नहीं पहुंचेगा वार्ड में ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं हो पाएगी। यानी प्लांट में लीकेज की समस्या है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार यहां पर कोरोना पेशेंट के लिए बेड, मास्क, सैनिटाइजर, दवाएं हैं। जांच और ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था नहीं है। लैब टेक्नीशियन ने बताया की जांच की व्यवस्था है, लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए अभी जांच किट उपलब्ध नहीं कराई गई है, इसके लिए डिमांड की गई है। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सोनबरसा के सीएमएस डॉ. काजिम ने बताया कि इस क्षेत्र में मरीज अब तक नहीं मिला है। जांच किट उपलब्ध नहीं है, उसके लिए डिमांड की गई है। ऑक्सीजन प्लांट में लीकेज बताई जा रही है। जिसे ठीक करने के लिए सीएमओ को अवगत कराया गया है। जल्द ठीक कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

नहीं हुई स्त्री रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था, लौटीं मरीज : बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में शनिवार को 10वें दिन भी लेबर रूम, महिला ओपीडी व महिला वार्ड में ताला लटका रहा है। महिलाएं स्त्री रोग विशेषज्ञ से इलाज कराने के लिए पहुंचीं, लेकिन ताला लटका देख वापस लौट गईं। कई महिलाएं अस्पताल पर मौजूद फिजिशियन डॉ. जया पाठक से जरूरी इलाज करा कर लौटीं। कई महिलाएं निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराने के लिए गईं। महिला रोग विशेषज्ञ व स्टाफ नर्स के न रहने की वजह से कई महिलाओं ने नाराजगी व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed