फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   laxman bane gram pradhan

ग्राम प्रधान पद पर लक्षण ने किया कब्जा

Tue, 04 Oct 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 04 Oct 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
laxman bane gram pradhan
NOTA in PU Election - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 30 सितंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को विभिन्न ब्लॉक मुुख्यालयों पर हुई। विकास खंड नगरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुआंव खानपुर में रिक्त प्रधान पद के लिए 30 सितंबर को चुनाव हुआ था।
विज्ञापन


मतगणना मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर आरओ  बब्बन प्रसाद मौर्य की  देख-रेख में हुई। जिसमें 814 मत पाकर लक्षण राम  प्रधान पद पर निर्वाचित  हुए। वहीं दूसरे पर 765 मत पाकर आलोक रंजन रहे। शेष चार प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाये। ग्राम सभा के कुल 2839 मत में  1693 मत पड़ा था।  जिसमें मतगणना में 19 अवैध और 1674 वैध पाया गया। मतगणना  स्थल पर रसड़ा  सीओ श्रीराम, नायब तहसीलदार चंद्रभूषण प्रसाद, थानाध्यक्ष  शाह मुहम्मद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



नरहीं संवाददाता के अनुसार विकास खंड सोहांव अंतर्गत ग्रामसभा सिकंदरपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य सरस्वती देवी के निधन के बाद  हुए उप चुनाव में फूलपतिया देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित्री  देवी को 86 मतों से पराजित कर क्षेत्र पंचायत सदस्य के सीट पर कब्जा जमा  लिया। कुल 531 मत पड़े थे, एक मतपत्र निरस्त हुआ। फूलपतिया देवी पत्नी शिव  कुमार चौधरी को 308 जबकि सुमित्री देवी पत्नी वीरेंद्र चौधरी को 222 मत  मिले। इस प्रकार फूलपतिया देवी 86 मतों से विजयी रही। इस दौरान समर्थकों ने  खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बांसडीहरोड संवाददाता के अनुसार, विकास खंड  दुब हर अंतर्गत सेमरी में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए मतदान की मतगणना मंगलवार को दुबहर विकास खंड परिसर में आरओ हरेंद्र ओझा  की देखरेख में की गई। जिसमें मंजू देवी पत्नी गोरख ने अपने निकटतम  प्रत्याशी लीलावती पत्नी बटन राम को 72 मतों से हराकर सदस्य पद पर कब्जा  जमाया।

मंजू देवी को कुल 96 मत मिले। जबकि लीलावती को 23 मत पर ही सब्र  करना पड़ा। मतगणना में एआरओ नवीन सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, पंकज  कुमार ओझा, अशोक कुमार झा, अंजनी सिंह, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद  रहे।   बांसडीह संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक के चौकन गांव के प्रधान  विजय कुमार का पिछले आठ जुलाई को निधन हो जाने के कारण प्रधान पद रिक्त हो  गया था।


जिसे लेकर शासन ने फिर ग्राम प्रधान का उप चुनाव 30 सितंबर को  कराया। जिसमें प्रत्याशी के रूप में मृतक प्रधान के पिता हरेराम राजभर और  अनिल सिंह मैदान पर थे। चुनाव में कुल मत 553। जिसमें 302 वोट हरेराम को  मिला। जबकि अनिल को 234 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा। जबकि 17 वोट निरस्त हो  गया। इस प्रकार हरेराम 68 मतों से विजयी घोषित हुए। उपजिलाधिकारी  राधेश्याम पाठक, तहसीलदार हीरालाल, बीडीओ सोमनाथ मौर्य, एडीओ पंचायत अरविंद  कुमार मौर्य की देखरेख में संपन्न हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed