फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   30 crore project bring clean water 15 wards 50 percentage of pipeline laid relief expected new year

बलिया: 30 करोड़ की परियोजना से 15 वार्डों में पहुंचेगा शुद्ध पानी, 50 प्रतिशत पाइपलाइन बिछी; नए साल में राहत

Fri, 09 Oct 2026 05:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 09 Oct 2026 05:58 AM IST
सार

बलिया के बैरिया नगर पंचायत में 30 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना से 15 वार्डों के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना के तहत करीब 50 प्रतिशत पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। एक दशक से पेयजल संकट झेल रहे लोगों को नए साल में राहत मिलने की उम्मीद है। इससे घर-घर जलापूर्ति बेहतर होगी।

विज्ञापन

विस्तार

करीब एक दशक से पेयजल संकट से जूझ रहे नगर पंचायत बैरिया के लोगों के लिए राहत की उम्मीद है। हर घर नल-जल योजना के तहत 15 वार्डों में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने की परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन


योजना के तहत दो नई पानी की टंकियों का निर्माण, तीन पुरानी टंकियों का पुनर्निर्माण और एक भूमिगत पानी की टंकी तैयार की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले वर्ष के मध्य तक परियोजना के प्रमुख कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


करीब 30 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का काम भी जारी है। अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम ने बताया कि करीब 50 प्रतिशत पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। शेष कार्य प्रगति पर है। सभी टंकियों का निर्माण पूरा होने के बाद प्रतिदिन करीब पांच लाख लीटर पानी को शुद्ध कर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में आपूर्ति करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दस वर्षों से बदहाल है पेयजल व्यवस्था
नगर पंचायत बैरिया में पिछले करीब दस वर्षों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। देवराज ब्रह्ममोड़ को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर पानी की टंकियों से जुड़ी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई परिवार बाजार से आरओ का पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग हैंडपंप के पानी पर निर्भर हैं। दूषित पानी के इस्तेमाल से लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है।

काम की धीमी रफ्तार से नाराजगी
परियोजना के निर्माण कार्य की गति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी है। लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था और जल निगम की ओर से निर्माण में तेजी दिखाई जाती तो परियोजना अब तक पूरी हो चुकी होती। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे लोगों ने जल्द से जल्द नई व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है।

सभी परियोजनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में परियोजना करीब 28 करोड़ रुपये की थी, जिसे शासन स्तर से संशोधित कर 25 करोड़ रुपये किया गया है। - शांति देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष

पाइपलाइन बिछाने का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पानी की टंकियों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि अगले वर्ष के मध्य तक सभी प्रमुख कार्य पूरे हो जाएंगे और नगर पंचायत के लोगों को पर्याप्त शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। - नौशाद आलम, अधिशासी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed