{"_id":"6ac7eda5ff30b73b2e08bea1","slug":"voting-will-take-place-at-2862-booths-three-booths-will-be-removed-and-there-will-be-approximately-1394-polling-stations-ballia-news-c-190-1-bal1002-174721-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: -2862 बूथों पर होगा मतदान, तीन बूथ हटेंगे, करीब 1394 होंगे मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: -2862 बूथों पर होगा मतदान, तीन बूथ हटेंगे, करीब 1394 होंगे मतदान केंद्र
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में 2862 बूथों पर मतदान होगा। तीन बूथ हटेंगे, करीब 1394 होंगे मतदान केंद्र होंगे।
चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन की तरफ से ईवीएम भंडार गृह की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तर की जांच (एफएलसी) को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को हुई बैठक के बाद अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अनिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम भंडार गृह की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि ईवीएम की जांच प्रक्रिया शुरू होने से पहले भंडार गृह की साफ-सफाई के साथ ही वहां सुरक्षा के सभी इंतजामों को व्यवस्थित कर लिया जाए। सीसीटीवी आदि की भी जांच की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार 11 अक्टूबर को बैठक के बाद 12 अक्तूबर से इंजीनियरों की टीम ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच करेगी। इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया के दौरान मशीनों की कार्यक्षमता को परखा जाएगा, ताकि चुनाव के समय किसी तरह की तकनीकी समस्या सामने न आए।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से ईवीएम भंडार गृह में जनरेटर, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। ईवीएम की सुरक्षा और पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया जाएगा।