{"_id":"6ac7ecea5685964a3f01d92b","slug":"9602-families-living-in-makeshift-houses-or-huts-will-get-permanent-homes-ballia-news-c-190-1-bal1002-174664-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कच्चे मकान-झोपड़ी वाले 9602 परिवारों को मिलेगा पक्का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कच्चे मकान-झोपड़ी वाले 9602 परिवारों को मिलेगा पक्का घर
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जिले के 17 विकास खंडों में 9602 पक्के मकान बनवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही 90 दिन की मजदूरी का लाभ भी मिलेगा। जिले के कच्चे और झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के पक्के मकान का सपना अब पूरा होने की राह पर है। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद ब्लॉकवार लक्ष्य तय कर दिया गया है।
पिछले वर्ष शासन के निर्देश पर जिले में आवास प्लस वेबपोर्टल के माध्यम से पात्र परिवारों का सर्वे कराया गया था। सर्वे पूरा होने के बाद शासन की ओर से पात्रों की सूची जारी कर दी गई है। अब ग्राम पंचायतवार वरीयता क्रम के अनुसार पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। पहली किस्त की राशि जल्द ही पात्रों के बैंक खातों में भेजे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को सूची उपलब्ध करा दी गई है। आवास निर्माण समय से पूरा कराने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। योजना के तहत कुल 9602 आवासों में 5136 अनुसूचित जाति/जनजाति और 4466 सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवार शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
मनियर में सबसे ज्यादा, बेरुआरबारी में सबसे कम लक्ष्य
ब्लॉकवार लक्ष्य में मनियर को सबसे अधिक 950 आवास बनाने का लक्ष्य मिला है। वहीं बेरुआरबारी में सबसे कम 255 आवास बनाए जाएंगे। जिले के 940 ग्राम पंचायतों में पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
-- -- -- -
योजना पर नजर
ब्लॉक-17, ग्राम पंचायत-940
कुल लक्ष्य-9602
एससी/एसटी-5136
सामान्य सहित अन्य पिछड़ा वर्ग-- -- 4466
-- -- --
ब्लॉकवार प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लक्ष्य पर
विकास खंड-- -- -- -- लक्ष्य
बैरिया-- -- -- -- -- -- -405
बांसडीह-- -- -- -- -- -- 480
बेलहरी-- -- -- -- -- -339
बेरुआरबारी-- -- -- -- -- 255
चिलकहर-- -- -- -- -- -644
दुबहर-- -- -- -- -- -408
गड़वार-- -- -- -- -- -- 305
हनुमानगंज-- -- -- -- -- 351
मनियर-- -- -- -- -- -- 950
मुरलीछपरा-- -- -- -- -- 817
नगरा-- -- -- -- -- -- -765
नवानगर-- -- -- -- -- -834
पंदह-- -- -- -- -- -- -- 533
रसड़ा-- -- -- -- -- -- -- 821
रेवती-- -- -- -- -- -- -- -342
सीयर-- -- -- -- -- -- -- 684
सोहांव-- -- -- -- -- -- -- -- 669
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बेघर परिवारों के पक्के आवास का सपना जल्द पूरा होगा। शासन से प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का लक्ष्य ब्लॉकवार निर्धारित कर दिया गया है। सभी बीडीओ को सूची उपलब्ध करा दी गई है। ग्राम पंचायतवार सूची में वरीयता क्रम के अनुसार पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।
— कल्पना मिश्रा, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही 90 दिन की मजदूरी का लाभ भी मिलेगा। जिले के कच्चे और झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के पक्के मकान का सपना अब पूरा होने की राह पर है। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद ब्लॉकवार लक्ष्य तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष शासन के निर्देश पर जिले में आवास प्लस वेबपोर्टल के माध्यम से पात्र परिवारों का सर्वे कराया गया था। सर्वे पूरा होने के बाद शासन की ओर से पात्रों की सूची जारी कर दी गई है। अब ग्राम पंचायतवार वरीयता क्रम के अनुसार पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। पहली किस्त की राशि जल्द ही पात्रों के बैंक खातों में भेजे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को सूची उपलब्ध करा दी गई है। आवास निर्माण समय से पूरा कराने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। योजना के तहत कुल 9602 आवासों में 5136 अनुसूचित जाति/जनजाति और 4466 सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवार शामिल हैं।
मनियर में सबसे ज्यादा, बेरुआरबारी में सबसे कम लक्ष्य
ब्लॉकवार लक्ष्य में मनियर को सबसे अधिक 950 आवास बनाने का लक्ष्य मिला है। वहीं बेरुआरबारी में सबसे कम 255 आवास बनाए जाएंगे। जिले के 940 ग्राम पंचायतों में पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
योजना पर नजर
ब्लॉक-17, ग्राम पंचायत-940
कुल लक्ष्य-9602
एससी/एसटी-5136
सामान्य सहित अन्य पिछड़ा वर्ग
ब्लॉकवार प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लक्ष्य पर
विकास खंड
बैरिया
बांसडीह
बेलहरी
बेरुआरबारी
चिलकहर
दुबहर
गड़वार
हनुमानगंज
मनियर
मुरलीछपरा
नगरा
नवानगर
पंदह
रसड़ा
रेवती
सीयर
सोहांव