फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Land sought from DM to build garbage disposal center in Banrahi

Ballia News: बनरही में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने के लिए डीएम से मांगी भूमि

Sun, 29 Jun 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Land sought from DM to build garbage disposal center in Banrahi
बलिया। नगर में कूड़ा निस्तारण के समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को 27 जून को पत्र लिखा है। नगर के समीप बनरही गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनवाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है
विज्ञापन

पत्र में अवगत कराया है कि नगर का कूड़ा प्रतिदिन निस्तारित करने के लिए नगर से लगभग तेरह किलोमीटर दूर बसंतपुर कूड़ा निस्तारण केंद्र भेजना पड़ता है। इसमें काफी समय और संसाधन खर्च करना पड़ता है। इसका परिणाम यह होता है कि समय से नगर के कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में पड़ा रहता है। साथ ही बसंतपुर पर्यावरण एवं वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र होने के कारण एनजीटी की ओर से दबाव रहता है। उन्होंने बताया कि नगर के पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित बनरही गांव के आसपास 2.5 हेक्टेयर जमीन की मांग है, जिससे वहां पर एसडब्ल्यूएम (सालिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट) एवं एसएलएफपी की स्थापना कराया जा सकें ताकि कूड़ा निस्तरण की समस्या का समाधान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed