{"_id":"638b8c814c7a4d0f933eb93f","slug":"lakhs-stolen-from-beer-shop-ballia-news-vns686688562","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बियर की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बियर की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के बांसडीहरोड मोड़ पर शुक्रवार की रात बियर की दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लाखों रुपये के नगदी समेत बियर उठा ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मनियर थाना क्षेत्र आदर गांव निवासी उपेंद्र सिंह की बियर की दुकान दूरसंचार केंद्र स्थित बांसडीह रोड मोड़ पर है। बताया गया कि शुक्रवार की रात सेल्समैन संतोष बियर की दुकान बंदकर अपने घर चले गए थे। सुबह आसपास लोग टहल रहे थे। देखा कि बियर की दुकान का फाटक खुला हुआ है। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जुट गए। सेल्समैन संतोष के अनुसार, दुकान से 18 पेटी बियर और करीब दो लाख रुपये की नगदी चोरी हो गई है। मामले की छानबीन पुलिस ने शुरू की तो दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये बरामद हुए। इसे चोर वहीं छोड़ गए थे।
अंदर बियर की पेटियां रखी हुई थीं। दुकान के सेल्समैन के अनुसार, चोरों ने बियर की पेटियों के बजाय फ्रीजर में रखे खुले कैनो को ही समेटा था। जांच के बाद पुलिस दुकान के सेल्समैन को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। लाखों की चोरी हुई और 50 हजार चोर वहीं छोड़ गए। यह मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।