फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lack of drivers, 10 buses are not operating

Ballia News: चालकों की कमी, 10 बसों का नहीं हो रहा संचालन

Sun, 13 Jul 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lack of drivers, 10 buses are not operating
बलिया। परिवहन निगम में चालकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। इसके चलते बसों के संचालन में कई तरह की दिक्कतें आ रही है। निगम की 61 बसों में 50 का ही संचालन प्रतिदिन हो पा रहा है। चालकों की कमी के चलते बलिया डिपो से चलने वाली 10 बसें खड़ी हो रही हैं। इसको लेकर निगम लगभग हर माह चालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांग रहा है। इसके बाद भी चालकों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। बलिया डिपो से कुल 91 बसों का संचालन होता हैं। इसमें निगम की 61 व अनुबंधित 30 बसें हैं। बसों का संचालन न होने से रोडवेज को राजस्व का घाटा हो रहा है। वहीं, कई रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अब रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी चालकों की तलाश में जुट गए हैं। इसके लिए आजमगढ़ परिक्षेत्र में 15 जुलाई को संविदा पर चालकों की भर्ती होगी। साथ ही 22 जुलाई को संविदा पर महिला परिचारकों की भर्ती होगी। एआरएम प्रेम चंद्र ने बताया कि चालकों की कमी से बसों के संचालन में दिक्कत हो रही है। परिक्षेत्र स्तर से संविदा पर चालकों की भर्ती होने के बाद नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed