फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Laborer riding a bicycle dies after being hit by a car

Ballia News: कार की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Mon, 01 Jul 2024 06:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Laborer riding a bicycle dies after being hit by a car
चौकियामोड़। बेल्थरारोड-सिकंदरपुर मार्ग पर उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर शाम साइकिल सवार मजदूर की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर के बहाटपुर मठिया (परसा) गांव निवासी बब्बन राजभर शनिवार को पिपरौली बड़ा गांव से मजदूरी कर साइकिल से घर वापस आ रहा था। पेट्रोल पंप के करीब कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पत्नी लीलावती देवी का रोते रोते बुरा हाल है। बब्तन की पांच बेटियां व तीन बेटे हैं। इसमें दो बेटियों की शादी हो गई है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के जद में आने बाइक सवार युवक की मौत
सुखपुरा।थाना क्षेत्र के भरखरा में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें युवक की मौके पर मौत हो गई। बता दें कि नगरा थाना के करीमपुर विहरा निवासी मनीष पांडेय (23) रविवार को बाइक से बलिया की तरफ जा रहे थे। भरखरा चट्टी के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मनीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed