फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kushmanda Devi, a place devoted to place

जगह-जगह पूजी गईं कूष्मांडा देवी

Wed, 21 Mar 2018 11:06 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 21 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kushmanda Devi, a place devoted to place
नगर के जापलिनगंज स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा के पास पूजन अर्चन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को कूष्मांडा देवी की आराधना की गई। भोर से ही मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती भक्तों ने कुष्मांडा देवी का दर्शन-पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां को नारियल, चुनरी, गुडहल आदि चढ़ाया गया। जयकारे और घंटा-घड़ियाल से मंदिर परिसर गूंजते रहे।
विज्ञापन


शहर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार दुुर्गा मंदिर, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सुरही स्थित नवदुर्गा व कालीमंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगलभवानी, उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी देवी आदि मंदिर पर भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भक्तों ने मां को नारियल, चुनरी, फूल-माला, धूप, अगरबत्ती आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगी और परिवार के मंगलमय की कामना की।
विज्ञापन


भक्तों ने मां के जयकारे लगाते हुए घंट-घडियाल बजाया, जिससे मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र देवीमय हो गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख देवी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रही। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। यहंा भी सुबह से मंदिरों में भीड़ रही। इस दौरान माता के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed