फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kotwa market closed in protest against double murder

Ballia : दोहरे हत्याकांड के विरोध में कोटवा बाजार बंद, धारदार हथियार से हुई थी दो युवकों की हत्या

Thu, 02 Jan 2025 04:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 04:52 PM IST
सार

दोहरे हत्याकांड के बाद घटना के विरोध में व्यापारियों ने कोटवां बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। मामले में परिजनों की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है और इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
 

विज्ञापन
Kotwa market closed in protest against double murder
हत्या के विरोध में दुकान बंद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नरहीं थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव में शराब के ठेके पर दो युवकों की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को पूरा बाजार बंद रहा। 150 से अधिक दुकानों के शटर नहीं उठे। दुकानदारों में आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से काफी आक्रोश था। वहीं मामले में परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए स्वाट-सर्विलांस, थाना प्रभारी और सीओ के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपी कथित रूप से किसी 1241 ग्रुप के सदस्य बताए जा रहे हैं। मनबढ़ किस्म के ये आरोपी पहले भी कई वारदातों में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


नरहीं थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित शराब के ठेके के पास दुकान पर कहासुनी के बाद कोटवा नारायणपुर के मनबढ़ युवकों ने पहले जीतू गुप्ता (16) पर हमला कर घायल कर दिया था। बाद में पूछताछ करने गए प्रशांत गुप्ता (26) और गोलू वर्मा (23) पर कुल्हाड़ी और दांव से जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गोलू की सांसें चल रही थीं। परिजन दोनों को बक्सर के निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सूचना कोरंटाडीह चौकी को देने गए, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


परिजन शवों को लेकर घर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ एनएच-31 जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना को अंजाम देने के डेढ़ घंटे बाद तक पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। चार घंटे तक एनएच-31 पर जाम लगा रहा। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। नरहीं थानाध्यक्ष सुनील चन्द्र तिवारी के 24 घंटे में आरोपियों के गिरफ्तार करने के लिखित आश्वासन के बाद रात डेढ़ बजे जाम समाप्त हुआ। मौके पर एसपी डॉ. ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर, के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुबह से ही पुलिस की टीम क्षेत्र में जमी रही। आरोपियों के कई परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन पहले भी हुआ था विवाद
 सिकंदरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान भोरिक गुप्ता के 16 वर्षीय पुत्र जीतू गुप्ता ने बताया कि कोटवा नारायणपुर कनुआन रोड पर बियर तथा देशी शराब की दुकान है। मैं दूध लेने के लिए गया था। देखा कि कोटवा नारायणपुर के कुछ लड़के आपस में उलझे हुए हैं। जैसे ही वहां पहुंचा आरोपियों ने मेरे ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे वहीं पर बेहोश हो गया। इसकी सूचना चचेरे भाई प्रशांत गुप्ता को हुई तो गोलू वर्मा को लेकर वहां पहुंचे।  पूछताछ की तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी कुल्हाड़ी से गर्दन और पेट पर कई वार कर दिए। इससे प्रशांत गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू वर्मा ने बक्सर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जीतू ने बताया कि 20 दिन पहले भी आरोपियों से उसका विवाद हुआ था। प्रशांत गुप्ता पटना में प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। इसके डेढ़ साल के पुज्ञ अयान का दो जनवरी को जन्मदिन। जन्मदिन मनाने के लिए एक जनवरी को ही घर आया था। उनके पिता लक्ष्मण गुप्ता बाजार में पान की दुकान चलाते हैं। गोलू वर्मा का घर बगल में ही है। गोलू वर्मा परचून की दुकान चलाता था। पिता का साया पहले ही उठ चुका था। छोटे भाई भोलू और पांच बहनों में अंशू, प्रियंका, अर्चना, मानसी, ज्योति है। घटना के बाद मां उर्मिला बेसुध हो गई हैं।

साल के पहले दिन पहले भी हो चुकी है हत्या
नरहीं। साल के पहले दिन इसके पहले भी एक हत्या हो चुकी है। उस माममें भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। कोटवा नारायणपुर निवासी विशाल कुमार (18) पुत्र राजेश कुमार को एक जनवरी 2020 को नसीरपुर मठ गांव के सामने नाव पर सवार शराब तस्करों ने मारने पीटने के बाद गंगा नदी में फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत नरहीं थाने पर की गई। कुछ माह बीतने के बाद करोना काल आ गया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।


इस बार भी अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। सपा नेता बंशीधर यादव, कुबेर तिवारी ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता से यह घटना हुई है। 1241 नाम से चल रहे इस गिरोह का कस्बे में बहुत पहले से आतंक है, लेकिन इनके ऊपर माकूल कार्रवाई नहीं होने का नतीजा है कि इतनी बड़ी घटना को मनबढ़ अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed