फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kotdars demand arrest of killers, assistance of one lakh to wife of deceased

कोटेदारों ने की हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग, मृतक के पत्नी को दी एक लाख की सहायता राशि

Sun, 24 Jan 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Kotdars demand arrest of killers, assistance of one lakh to wife of deceased
हल्दी क्षेत्र के समरथपाह गांव निवासी मृतक कोटेदार के पत्नी को आर्थिक सहायता राशि सौंपते कोटेदार - फोटो : BALLIA
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के कोटेदारों ने रविवार को कोटेदार संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी के नेतृत्व में समरथपाह गांव पहुंचे। इस दौरान मृत कोटेदार लल्लन पांडेय की पत्नी ममता पांडेय को कोटेदार संघ की तरफ से एक लाख रुपये सहयोग राशि दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि हल्दी थाना क्षेत्र के समरथपाह गांव के कोटेदार लल्लन पांडेय (50) पुत्र रामचंद्र पांडेय को बदमाशों ने बृहस्पतिवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल तिवारी के साथ दर्जनों कोटेदार समरथपाह गांव पहुंचे तो परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि गोली मारने वाला व्यक्ति रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में मौजूद था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। अगर पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो हत्यारा गिरफ्त में होता। कोटेदार संघ के ब्लॉक कोषाध्यक्ष जय कुमार ओझा समेत अन्य कोटेदारों ने थानाध्यक्ष से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर जिलापूर्ति अधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में आपूर्ति निरीक्षक दिलीप सिंह, दिनेश राय, संजय ओझा, जितेंद्र यादव जीतू, सुनील पांडेय, उदय सिंह, पिंटू तिवारी, लल्लन प्रसाद, चक्रधर तिवारी, रमेश मिश्र, मानजी सिंह, सुशील तिवारी, रिंकू शुक्ला, रामकुमार सिंह, अमित दुबे, अरविंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed