{"_id":"5f453c8f8ebc3e9ff3777dc1","slug":"katon-victims-will-get-home-grant-ballia-news-vns543400961","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान पीड़ितों को मिलेगा गृह अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान पीड़ितों को मिलेगा गृह अनुदान
विज्ञापन
रामगढ़। विभिन्न गांवों के कटान पीड़ितों के लिए धनराशि आवंटित करने की जानकारी अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से दी है। राजस्व विभाग व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप ने कटान पीड़ितों के लिए आवंटित धनराशि जल्द जिले में भेजने का निर्देश दिया है। धनराशि आवंटित करने
कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने गोपालपुर, केहरपुर व गंगापुर के कटान पीड़ितों को गृह अनुदान दिलाने के लिए बैरिया तहसील का घेराव, धरना प्रदर्शन, दुबे छपरा में सड़क जाम आदि जनांदोलन चलाया। इसके बाद 23 जुलाई को बलिया के खड़सरा आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू से मिलकर जिलाधिकारी से मुआवजे के लिए शासन को पत्र भेजने की मांग की थी। उन्होंने कटान से बेघर गरीबों को मुआवजा देने की मांग की थी। साथ ही व्यक्तिगत रूप से राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप से मिलकर जनहित के इस सर्वोच्च प्रकरण से उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर 2019 को अपने बलिया भ्रमण के दौरान दया छपरा में घोषणा की थी कि कटान पीड़ित परिवारों को 12 घंटे में मुआवजा दिया जाएगा। 10 माह बाद भी सीएम की घोषणा का पालन नहीं हुआ। पत्र को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अपर मुख्य सचिव राजस्व विभाग को आदेशित किया कि शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर बलिया के बैरिया व सदर तहसील के कटान पीड़ित परिवारों का गृह अनुदान का धन तत्काल बलिया भेजते हुए मुझे बताया जाए। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने गृह अनुदान का धन बलिया के लिए आवंटित कर दिया। इसकी सूचना स्वयं मंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखित रूप से दी गई। बताते चलें कि गंगापुर में 125, केहरपुर में 146 व गोपालपुर में 103 गरीब भूमिहीनों के घर वर्ष 2019 की बाढ़ व कटान में गंगा नदी में विलीन हो गए थे।