फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Judicial work affected in four tehsils due to lawyers' strike.

Ballia News: चार तहसीलों में अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित

Sat, 25 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Judicial work affected in four tehsils due to lawyers' strike.
वि​​भिन्न मांगों को लेकर बैरिया तहसील परिसर ​स्थित एसडीएम न्यायालय के बाहर धरना पर बैठे अ​धिवक्
बैरिया (बलिया)। बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। तहसील परिसर में धरने पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अधिवक्ता बैठे रहे।
विज्ञापन

बैरिया तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन में बलिया, बांसडीह, सिकंदरपुर के अधिवक्ताओं की ओर से भी विरोध दर्ज कराया जा रहा है। आंदोलन के चलते न्यायिक कार्यों के साथ-साथ कई प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हुए, जिससे वादकारियों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बैरिया में धरने में वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र मिश्रा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह, अवकाश सिंह, राजकुमार सिंह, राम प्रकाश सिंह, जाकिर हुसैन, बबलू पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगों पर प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक धरना जारी रहेगा। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में अधिवक्ताओं पर दर्ज कथित फर्जी प्राथमिकी को वापस लेना, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का उन्मूलन, तत्कालीन एसडीएम के नोटिस के आलोक में संविदा पर कार्यरत भू-अभिलेख कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेश भारती की सेवा समाप्त करना तथा 13 जुलाई को तत्कालीन एसडीएम द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण से जुड़े प्रकरण में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना शामिल है।

धरना स्थल पर मौजूद अधिवक्ताओं का कहना था कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि तहसील में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर अधिवक्ताओं को ही परेशान किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed