फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Joint magistrate gave information about the responsibilities of the monitoring committee

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दी निगरानी समिति के दायित्वों की जानकारी

Wed, 06 May 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Joint magistrate gave information about the responsibilities of the monitoring committee
बलिया बाहरी प्रांत या महानगरों से आने वाले श्रमिक व अन्य लोगों के होम क्वारंटाइन का अनुपालन कराने के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम निगरानी समिति तथा नगर क्षेत्र में वार्ड स्तर पर निगरानी समिति का गठन हुआ है। बुधवार को अधिकांश ग्राम पंचायत और वार्ड में निगरानी समिति की बैठक हुई। दुबहड़ ब्लॉक के शिवपुर दियर में संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने निगरानी समिति की बैठक ली।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव तथा ग्राम स्तर के सभी कर्मचारियों से कहा कि बाहर से आने वाला हर कोई होम क्वारंटाइन का अक्षरश: अनुपालन करे, यह सुनिश्चित कराना है। यह हर ग्रामीण का भी दायित्व है। निगरानी समिति में सदस्य के रूप में प्रधान, सचिव, आशा, एएनम, आगनबाडी और नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर हैं। वार्ड में सभासद सफाई नायक और आशा भी हैं।
विज्ञापन

इनको वापस आ रहे लोगों की सूची मेंटेन करनी है 28 दिन के होम क्वारंटाइन का पालन कराना है। अगर कहीं इसका उल्लंघन होता है तो बीडीओ को जानकारी देनी है। संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा ने कहा कि हर घर का एक सदस्य चिन्हित होगा, जो बाहर जा सकेगा। सभी को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करना है। यही समिति प्रशासन की आंख और कान बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed