{"_id":"66b7c80ea8221ac8d30804b6","slug":"jewelery-worth-more-than-rs-60-lakh-stolen-from-jewelery-shops-ballia-news-c-190-1-bal1001-120726-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आभूषण की दुकानों से 60 लाख से अधिक के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आभूषण की दुकानों से 60 लाख से अधिक के आभूषण चोरी
विज्ञापन
बैरिया। भोजापुर मार्ग स्थित डाकबंगला के निकट पुलिस चौकी के सामने मौजूद आभूषण की दो दुकानों में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर तिजोरी को कटर से काटकर करीब 60 लाख से अधिक रुपये के आभूषण चुरा ले गए। सुबह टहलने निकले किशोरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को फोन कर बुलाया।
बैरिया रकबा टोला निवासी पप्पू सोनी की अंबे ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। इस दुकान से आठ किलो चांदी और लगभग 300 ग्राम के सोने के आभूषण चोर चुरा ले गए हैं। वहीं, कोटवां रानीगंज के प्रमोद सोनी की दुकान से चोर लगभग आठ किलो चांदी के आभूषण और 250 ग्राम सोने के आभूषण चुरा ले गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी खोल ले गए। सूत्रों के अनुसार पीड़ित दुकानदार गहने बंधक रखकर ब्याज पर पैसे देते हैं। घटना की सूचना पर सीओ उस्मान, एसएचओ रामायण सिंह, चौकी इंचार्ज अरुण सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
उधर चोरी की घटना के बाद आभूषण व्यवसायियों में गुस्सा है। स्वर्णकारों ने बैरिया डाक बंगला पर शनिवार को बैरिया पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। आभूषण व्यवसायियों ने कहा कि चोरी की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा है। जबतक पुलिस मामले का राजफाश करते हुए चोरी गए आभूषण बरामद नहीं कर लेगी तबतक पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना जारी रहेगा। स्वर्णकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुनील सराफ मौके पर पहुंचे। व्यापारियों से वार्ता के बाद उन्हें समझाया। प्रदेश व जिला संघ के पदाधिकारियों ने धरना समाप्त कराते हुए तीन दिन का मौका पुलिस को दिया है। पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
अशोक कुमार सराफ, विजय वर्मा, संतोष सराफ, पप्पू सोनी, मुकेश सोनी, सिंपू सोनी, अमित सोनी, पिंटू वर्मा, रिंकू वर्मा, शशिकांत वर्मा, सुनील सराफ, जयप्रकाश सोनी मौजूद रहे। आभूषण व्यवसायी पूरे दिन अपनी दुकानों को बंद कर धरने पर बैठे रहे।