फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Janjiri matam of shiya

शिया समुदाय ने निकाला जंजीरी मातम

Mon, 07 Dec 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 07 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
Janjiri matam of shiya
कर्बला के 72 शहीदों और प्यासों की याद में सोमवार को अपराह्न विशुनीपुर स्थित इमामबाड़े से अंजुमन हशमिया के तत्वावधान में चेहल्लुम अमारी जुलूस निकाला गया। जो निर्धारित मार्गों से होते हुए शिया जामा मस्जिद पहुंचकर सलाम के रूप में समाप्त हो गया।
विज्ञापन


जुलूसे अमारी के पूर्व इमामबाड़े में कर्बला के प्यासे शहीदों को खराजे अकीदत पेश करते हुए दिल्ली से आए धर्मगुरु अदिब हसन रिजवी ने कहा कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबरे इस्लाम मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसेन जो कर्बला में अपने पूरे कुनबे की शहादत का नजराना पेश कर दिया।
विज्ञापन



मौलाना ने कहा कि आतंक देशद्रोह में शिया समुदाय के लोग कभी विश्वास नहीं करते। कहा कि शिया मुसलमानों के जन्म का मकसद ही इमाम हुसेन की शहादत पर आंसू बहाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंजीरी मातम के समय विशुनीपुर चौराहे पर शिया समुदाय के युवाओं नेे अपने शरीर को जंजीरों से पीट-पीटक र लहुलुहान कर दिया। इसे देखने के  लिए शहर के लोग काफी संख्या में उमड़े हुए थे।


इस मौके पर मुनीर हसन जैदी, मुर्शीद जैदी, डा. सलीस हैदर, रविश हैदर, आसिफ जैदी, नबी हैदर, अशद रज्जा, मौलाना खुर्शीद, दिलावर, फैजी, वहीं हिंदू समाज के आनंद सिंह, राजकुमार यादव, गोलू अग्रवाल, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed