फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ivisional team inspected old age home

कमिश्नर के निर्देश पर मण्डलीय टीम ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

Tue, 28 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
ivisional team inspected old age home
बलिया। मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी के निर्देश पर तीन मण्डलीय अधिकारियों की टीम ने गड़वार में संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई की कमी और वृद्धों की महीने दिन से ज्यादा समय से चिकित्सकीय जांच नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही तुरन्त चेकअप के लिए सीएमओ को फोन से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में वृद्धाश्रम में रह रहे सँवासियों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसकी पड़ताल के लिए कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने मण्डल के तीन अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी सौंपी। इसी क्रम में, अपर आयुक्त अनिल मिश्रा, संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह व उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चंद ने थुम्मा, गड़वार में चल रहे वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। वहां 37 वृद्ध मौके पर मिले। खाने-पीने की कोई दिक्कत तो नहीं पाई गई, पर सभी ने बताया कि महीने दिल से ज्यादा समय से मेडिकल जांच नहीं हुई है। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। अपर आयुक्त अनिल मिश्रा ने सीएमओ को फोन कर तत्काल मेडिकल जांच कराकर बुधवार तक अवगत कराने को कहा। वृद्धाश्रम में साफ सफाई की कमी होने पर भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed