फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ITI ibrahimabad

एक ही शिक्षक के भरोसे छह ट्रेडों का प्रशिक्षण

Fri, 09 Aug 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ITI ibrahimabad
बैरिया। विधानसभा क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छह ट्रेडों के प्रशिक्षण के लिए महज एक शिक्षक की तैनाती है। ऐसे में अन्य ट्रेडों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही है। क्षेत्रीय लोगों ने खाली चल रहे शिक्षक-कर्मियों के पदों पर अविलंब भर्ती की मांग की है।
विज्ञापन

द्वाबा के मालवीय के नाम से विख्यात पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह ने द्वाबा विधानसभा में दो महत्वपूर्ण कार्य किए। पहला राजकीय बालिका विद्यालय और दूसरा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना। 80 के दशक में यहां औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्वीकृति मिली थी। शुरू के कुछ वर्षों तक इस संस्थान का कार्य श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज के कैंपस में हुआ, लेकिन मैनेजर सिंह के नहीं रहने के बाद इस प्रशिक्षण संस्थान को जनप्रतिनिधियों ने नजरअंदाज कर दिया। बाद में बैरिया विधानसभा के तत्कालीन विधायक व पूर्व सांसद भरत सिंह ने इस संस्थान के महत्व को समझा और काफी प्रयास के बाद भवन निर्माण के लिए धन स्वीकृत कराया और दिसंबर 1997 में इब्राहिमाबाद में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन की आधारशिला रखी तथा दिसंबर 2002 में इसका लोकार्पण भी किया। बाद के जनप्रतिनिधियों ने इस संस्थान के महत्व को नहीं समझा।
विज्ञापन

प्रारंभिक दिनों में इस संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक और वेल्डर तीन ही ट्रेड का प्रशिक्षण शुरू हुआ। लेकिन पूर्व सांसद के प्रयास से फिटर, इलेक्ट्रिशियन व फैशन डिजाइन ट्रेड का कोर्स वर्ष 2017 में हुआ। देखा जाए तो इस प्रशिक्षण संस्थान में 30 बड़े-बड़े कक्ष हैं, जिसमें बैठाकर पठन-पाठन एवं प्रशिक्षण का कार्य किया जा सकता है। वर्तमान में इस संस्थान में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, फैशन डिजाइन व वेल्डर कुल छह ट्रेड हैं। लेकिन प्रशिक्षण देने के लिए महज एक शिक्षक चतुर्गुन राम की तैनाती है जबकि कार्यदेशक पद पर विजय शंकर राय, वरिष्ठ लिपिक सुशील शर्मा की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि शिक्षक से लेकर कर्मचारियों तक के सारे पद रिक्त हैं। इस औद्योगिक संस्थान पर ट्रेडों की बढोत्तरी से लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों की तैनाती के लिए बार-बार पत्र लिखने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इब्राहिमाबाद के प्रति सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।

इनसेट...
संस्थान में छह ट्रेड है लेकिन फिलहाल एक शिक्षक की नियुक्ति है, अन्य पांच ट्रेडों के प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों की कमी की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है। उम्मीद है कि सभी ट्रेडों के प्रशिक्षण के लिए जल्द कोई समाधान किया जाएगा।
विजय शंकर राय, कार्यदेशक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इब्राहिमाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed