फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation of financial irregularities started in the municipality

शुरु हुई नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता की जांच

Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Investigation of financial irregularities started in the municipality
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पर सभासदों और भाजपा नेताओं द्वारा लगाए वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए डीएम द्वारा गठित टीम ने नगर पालिका में हुए वित्तीय अनियमितता की जांच शुरु कर दी है। इसके लिए जांच टीम के अध्यक्ष व उपजिलाधिकारी सदर प्रशांत नायक ने नपा के ईओ एसपी सिंह को पत्र लिखक कर तीन दिन के अंदर संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जांच की कार्रवाई शुरु होने से नगर पालिका में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने जांच के लिए बोर्ड की कार्यवाही रजिस्टर / प्रोसिडिंग बुक एक अप्रैल 2017 से अब तक राज्य वित्त आयोग से सम्बन्धित खाते, चौदहवें वित्त से सम्बन्धित खाते, पन्द्रहवें वित्त से सम्बन्धित खाते और स्वच्छ भारत मिशन से सम्बन्धित खाते का विवरण मांगा है। इसके अलावा वर्ष 2017 से अब तब चौदहवें एवं पन्द्रहवें वित्त आयोग से नगर पालिका परिषद को प्राप्त धनराशि के सापेक्ष जिलाधिकारी के द्वारा अनुमोदित कार्यों से सम्बन्धित समस्त अभिलेख एवं पत्रावलियों को भी जांच के लिए तलब किया है। साथ ही वर्ष 2017 से अब तक नगर पालिका परिषद, बलिया द्वारा किए गए सभी निर्माण एवं आपूर्ति कार्यों के सापेक्ष निविदा प्रक्रिया की समस्त पत्रावली एवं अभिलेखों को भी उपलब्ध कराने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका में भुगतानों की जांच से संदर्भित जिलाधिकारी का पत्र प्राप्त हुआ है और इस संबंध में मामले की जांच शुरु कर दी गई है। उसी संदर्भ में नगर पालिका परिषद की पत्रावलियों को तलब किया गया है। शीघ्र ही इस मामले की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत नायक, उपजिलाधिकारी सदर, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed