फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Intoxicated injection by kidnapping the girl, case filed against four youths

Ballia News: युवती को अगवा कर लगाया नशीला इंजेक्शन, चार युवकों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Apr 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Intoxicated injection by kidnapping the girl, case filed against four youths
मनियर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपहरण करके नशीला इंजेक्शन लगाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत कर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस दो नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 28 मार्च को उनकी बेटी को चार युवक जबरदस्ती ऑटो में बैठा कर सिकंदरपुर ले गए। वहां चारों ने मिलकर मेरी बेटी को नशीला इंजेक्शन लगा दिया। उस दौरान कुछ गलत करने की आशंका भी जताई। होश में आने पर अपने रिश्तेदारी में पहुंची, वहां से हम लोगों को सूचना मिली तो घर वापस लेकर आए।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि चार में से दो लोगों को वह पहचानती हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित दो दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है। स्थानीय संगठनों को इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल कराने को भेजा। बांसडीह सीओ एसएन वैश्य ने बताया कि पिता की तहरीर मिलने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed