फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Insured farmers of maize can claim loss due to flooding

जल प्लावन से नुकसान पर मक्का के बीमित किसान कर सकते हैं दावा

Fri, 20 Aug 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Insured farmers of maize can claim loss due to flooding
बलिया। इस साल लगातार बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासकर मक्का की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिले में जल प्लावन से नुकसान को सिर्फ मक्का की फसल अधिसूचित है। लिहाजा व्यक्तिगत लाभ के लिए बीमित किसान दावा कर सकते हैं। हालांकि बीमा एजेंसी और कृषि विभाग की टीम भी जल्द सर्वे करेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ जिले में वर्ष 2016-17 में हुआ। इसके तहत अधिसूचित क्षेत्रों में खरीफ और रबी फसलों के बीमा कराने का प्रावधान है। जिले के लिए किसानों को खरीफ की फसल के लिए निर्धारित लागत की दो फीसदी और रबी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना पड़ता है। जिले में मक्का की फसल को कमोवेश हर साल प्राकृतिक आपदा खासकर जल प्लावन से नुकसान होता रहा है। इस साल तो बारिश और बाढ़ के चलते मक्का की फसल काफी प्रभावित हुई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में मक्का की फसल अधिसूचित की गई है और किसानों ने बीमा का प्रीमियम दिया है। वह व्यक्तिगत क्षतिपूर्ति के लिए दावा कर सकते हैं। बताया कि लगातार हुई बारिश के बाद जल प्लावन को लेकर सर्वे भी किया जाएगा ताकि किसानों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जिले के कुछ इलाकों में जल प्लावन से नुकसान को देखते हुए मक्का की फसल को भी अधिसूचित किया गया है। संबंधित क्षेत्रों में नुकसान होने पर बीमित किसान अपना दावा कर सकते हैं। - विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed