{"_id":"68755522d35d424cac01fecd","slug":"instructions-to-take-action-against-gangsters-by-identifying-land-mafia-ballia-news-c-190-1-bal1001-144075-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भू-माफिया चिह्नित कर गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भू-माफिया चिह्नित कर गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
इंदरपुर। नगर पंचायत नगरा में आबादी, गड़ही की भूमि को कूटरचना कर अपने नाम करा कर बिक्री किए जाने के मामले में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने कड़ा रुख अपनाया है।
आरोपियों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोगों की सूची बनाने और भूमाफिया चिह्नित कराते हुए गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के निर्देश एसपी को दिए हैं।
सात दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है। पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आवेदक त्रिलोकीनाथ निवासी मुंडेरा थाना रसड़ा के शिकायती पत्र में इश्तेयाक, कुर्शेद अनवर, मो. हामिद, मो. मुसर्फ आदि निवासी नगरा पर सरकारी, आबादी, पोखरे, गड़ही आदि की सात बीघा जमीन पर फर्जी तरीके से नाम चढ़वा कर बेचने के आरोप में एक अप्रैल को नगरा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
आरोप है कि विवेचक व थानाध्यक्ष आरोपियों से मिले होने के कारण इनसे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।
विवेचना किसी दूसरे थाने से निष्पक्षतापूर्ण कराने की मांग की गई है। आरोपियों के बैंक खातों को तत्काल सीज कर संपूर्ण संपत्ति प्रापर्टी कुर्क करके एंटी भूमाफिया और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।