फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions to sack the secretary

नॉन एमआईएस शौचालयों का भुगतान करने पर सचिव को बर्खास्त करने का निर्देश

Fri, 14 Feb 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions to sack the secretary
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करतीं मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी व अन्य अधिकारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। बिना एमआईएस के 1500 शौचालयों का भुगतान करने पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने इब्राहिमाबाद के सचिव को बर्खास्त करने का निर्देश शुक्रवार को मंडलायुक्त ने दिया। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में विकास कार्यक्रमों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान शौचालय निर्माण की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और खातों में धनराशि डंप पड़े रहने पर डीपीआरओ को चेताया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने विभागवार प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिन विभागों की प्रगति ठीक नहीं थी उनके अधिकारियों को सुधार लाने की चेतावनी दी। आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा में जिन विभाग की शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में थी। इस पर भी नाराजगी जताई। चिकित्सा प्रतिपूर्ति का एक मामला लंबित रखने की शिकायत पर सीएमओ को निर्देश दिया कि स्टेनो के पास से इस पटल को हटाकर किसी और को दें। कन्या सुमंगला योजना के ब्लॉक स्तर पर 6412 आवेदन लंबित होने पर सभी बीडीओ को चेताया कि व्यक्तिगत रूचि लेकर इसे शीघ्र अग्रसारित करें।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की समीक्षा में मंडलायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि तहसील के मिसिलबंद रजिस्टर को अपडेट रखें। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माण की स्थिति बेहद खराब होने पर नाराजगी जाहिर की और सीडीओ को इसकी मॉनिटरिंग कर सुधरवाने का निर्देश दिया। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत खराब उपलब्धि पर उपायुक्त (उद्योग) को निर्देश दिया कि महीने दिन में 50 फीसदी उपलब्धि हासिल कर अवगत करावें। बैठक में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, सीडीओबद्रीनाथ सिंह, एडीएम रामआसरे, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपित जैन व अन्नपूर्णा गर्ग, आजमगढ मण्डल के संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा व उप निदेशक पंचायती राज रामजियावन, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय सीमा में पूरा हो कोई भी प्रोजेक्ट
बलिया। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी ने साफ किया कि प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जो समयसीमा निर्धारित है, वह बढ़ेगी नहीं। इसलिए कार्यदायी इस बात का ख्याल रखें कि समय से काम पूरा हो जाए। अगर लेटलतीफी होती है और उसका असर इस्टीमेट पर पड़ता है तो उसके जिम्मेदार सम्बन्धित कार्यदायी संस्था ही होगी। समयसीमा में काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई भी होगी।

..
सड़कों की जांच के लिए भेजी टीम
बलिया। मण्डलायुक्त ने हाल ही बनी चार सड़कों की जांच के लिए दो मण्डलीय व जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर भेजा। इसमें आजमगढ मण्डल के संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा व उप निदेशक पंचायती राज रामजियावन भी शामिल थे। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़कों को देख कर शुक्रवार की शाम तक ही यथास्थिति से अवगत करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed