{"_id":"677840bc38c1ed309104f4e8","slug":"instructions-for-disciplinary-action-against-accountant-ballia-news-c-190-1-bal1001-130386-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लेखपाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लेखपाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
बैरिया। विशेष कृषक पंजीकरण अभियान को लेकर लापरवाही बरतने पर लेखपाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश एसडीएम ने तहसीलदार को दिया।
तहसील के सभागार में शुक्रवार को एसडीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में जनसेवा केंद्र संचालकों, लेखपालों की 20 दिसंबर से चार जनवरी तक ग्रामवार चलाए जा रहे विशेष कृषक पंजीकरण अभियान में आ रही समस्याओं के संबंध में बैठक की गई।
एसडीएम ने बताया कि तहसील के लगभग 33 हजार किसान पहले से ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं। लेखपालों, पंचायत सचिवों सहायकों, कृषि विभाग के एटीएम, बीटीएम एवं जनसेवा संचालकों के मध्य समन्वय की कमी के कारण अब तक मात्र 10 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण हो सका है। इसलिए किसानों को जानकारी दें कि यह पंजीकरण कराने से भविष्य में सरकार की सभी योजनाओं से लाभान्वित होंगे। एक लेखपाल को प्रचार प्रसार न करने के कारण तहसीलदार को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसीलदार सुदर्शन कुमार, तहसीलदार रजनीश सिंह, सर्वेश सिंह, कानूनगो, लेखपाल उपस्थित रहे। संवाद