फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   instruction for suspend

शौचालय मद की धनराशि बचने पर दो पंचायत सचिव होंगे सस्पेंड

Thu, 05 Nov 2020 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
instruction for suspend
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को विकास खंड गड़वार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रतसर कला व बहादुरपुर कारी में शौचालय मद में लाखों रुपए की धनराशि अवशेष मिलने पर वहां के पंचायत सचिवों को निलंबित करने का आदेश मौके पर मौजूद डीपीआरओ को दिया। खंड विकास अधिकारी की भी ढेर सारी लापरवाही और कार्य में रुचि नहीं लेने की बात सामने आने पर कठोर चेतावनी निर्गत करने की बात कही।
विज्ञापन

ब्लॉक पर पहुंचते ही सीडीओ सीधे ब्लॉक सभागार में पहुंच गए, जहां साप्ताहिक समीक्षा बैठक हो रही थी। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के ग्राम निधि-6 की अवशेष धनराशि के संबंध में समीक्षा शुरू कर दी। पाया कि रतसर कला में 26.42 लाख तथा बहादुरपुर कारी में 12.65 लाख की धनराशि अवशेष पड़ी है। जबकि इस धनराशि को जिला मुख्यालय वापस कर देना था। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और रतसर कला के सचिव देवानंद गिरि व बहादुरपुर कारी के सचिव समीर राय को निलंबित करने का आदेश दिया। बीडीओ से पूछताछ की तो पाया कि उनके द्वारा न तो शौचालय व आवास योजना के बाबत किसी गांव का निरीक्षण नहीं किया गया है। शौचालय निर्माण संबंधी डेटा के बारे बीडीओ को कोई जानकारी भी नहीं थी। बीडीओ के क्या दायित्व हैं इसके बारे में पूछा तो बीडीओ को इसको भी ठोस जानकारी नहीं थी। इस तरह कई लापरवाही सामने आने पर सीडीओ ने बीडीओ को कठोर कार्रवाई निर्गत करने की बात कही।
विज्ञापन

लेखाकार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
बलिया। सीडीओ ने गड़वार ब्लॉक के निरीक्षण में पाया कि कई जीपीएफ़ पासबुक और ग्रांट रजिस्टर अपडेट नहीं थे। कार्यालय में विभिन्न पत्रावली व अभिलेखों का रखरखाव एकदम सही नहीं था। कई मामलों में वित्तीय नियमों का ख्याल नहीं रखे जाने की भी मामला सामने आया। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने लेखाकार विनोद कुमार सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ को पता नहीं और स्टीकर पर 3.20 लाख का हो गया भुगतान
बलिया। निरीक्षण के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया कि स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित स्टीकर बनाने पर ब्लॉक से 3 लाख 20 हजार का भुगतान हो गया है, लेकिन खंड विकास अधिकारी को इसकी जानकारी ही नहीं है। हालांकि यह भुगतान कई किश्तों में हुआ है। इस प्रकार कार्य में रुचि नहीं लेने पर सीडीओ ने बीडीओ व अन्य लापरवाह कर्मियों की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed