फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Injured youth dies after being hit by high tension wire

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से घायल युवक की मौत

Wed, 15 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Injured youth dies after being hit by high tension wire
बैरिया। हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से घायल श्रीनगर गांव निवासी नागा यादव (35) की वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गई। सूचना पर गांव में मातम छा गया। वहीं मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे वह पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

श्रीनगर गांव निवासी नागा यादव मंगलवार की सुबह शौच कर घर लौट रहे थे कि उनके ऊपर हाइटेंशन विद्युत तार टूट कर गिर पड़ा था जिससे वह बुरी तरह झुलस गए थे। नागा यादव अत्यंत ही निर्धन परिवार के मुखिया थे और बटाई पर खेत लेकर खेती करते थे जिससे उनके परिवार का भरण पोषण होता था। नागा यादव की पत्नी प्रभावती देवी के अलावा पुत्र गोलू (9), निर्भय (4) व पुत्री प्रियांशी 6 का रोते-रोते बुरा हाल है। गरीबी का आलम यह है कि नागा यादव विद्युत तार से झुलस कर तड़प रहे थे और इलाज के लिए घर में पैसे नहीं थे तब पत्नी प्रभावती देवी अपनी भैंस बेचने के लिए लोगों से कह रही थी। हालांकि ग्राम प्रधान राजेश यादव ने पांच हजार की सहायता दी वहीं बिजली विभाग के अवर अभियंता विनोद कुमार भारद्वाज ने इलाज के लिए 20 हजार रुपये का सहयोग दिया था।
विज्ञापन

इस बाबत बिजली विभाग के अवर अभियंता विनोद कुमार भारद्वाज ने कहा कि सूचना प्राप्त हुई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई व लाइनमैन के विरुद्ध केस दर्ज
रेवती। श्रीनगर गांव निवासी नागा यादव की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बैरिया जेई तथा लाइनमैन श्रीनगर पर मुकदमा कायम किया है। मृतक की पत्नी प्रभावती देवी ने तहरीर में उल्लेख किया है कि मंगलवार को मेरे पति बगल के वृन्दा नंद राय के साथ खेत घूम कर आ रहे थे कि वर बाबा के सामने एचटी तार टूट कर उनके शरीर पर गिर गया। जिससे मेरे पति झुलस गए और इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed