फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Initiative started to provide employment to laborers who returned to home district in lockdown

लॉकडाउन में गृह जनपद लौटे मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने को शुरू हुई पहल

Sun, 26 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Initiative started to provide employment to laborers who returned to home district in lockdown
लॉकडाउन में गृह जनपद लौटे मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने को शुरू हुई पहल
विज्ञापन

- डूडा के कर्मचारियों ने शुरू किया सर्वे, अबतक 160 चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश मिलते ही गैर प्रांतों से रोजगार छोड़ गृह जनपद लौटे श्रमिकों को रोजगार देने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और कोविड-19 के जिले की नोडल अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जिला शहरी विकास अभिकरण को इसके लिए सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि बाहर से आए मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट ना उत्पन्न हो सके। यह जिम्मेदारी मिलते ही डूडा के परियोजना अधिकारी डा. महेंद्र राजभर ने मातहतों के साथ बाहर से आए श्रमिकों को चिह्नित करने में जुट गए हैं। इसके लिए डूडा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

इस बाबत डा. राजभर ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में गैर प्रांतों से रोजगार छोड़कर जिले में लौटे श्रमिकों का सर्वे किया जा रहा है। अब तक कुल 160 मजदूर चिह्नित किए जा चुके हैं। जिन्हें उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर रोजगार मुहैया कराने के लिए सक्षम अधिकारी को पत्र लिखा गया है। बताया कि नगरीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर श्रमिकों के अवस्थापन का कार्य डूडा द्वारा किया जा रहा है। यह सर्वे पूरा होने तक जारी रहेगा। परियोजना अधिकारी ने बताया कि सर्वे के उपरांत मजूदरों के कौशल और दक्षता के आधार पर मांग के अनुरूप कार्य देने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed