फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Infrastructure facilities will be developed in two Nagar Panchayats with 3.14 crores

Ballia News: 3.14 करोड़ से होगा दो नगर पंचायतों में होगा अवस्थापना सुविधाओं का विकास

Tue, 24 Jan 2023 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Infrastructure facilities will be developed in two Nagar Panchayats with 3.14 crores
बलिया। शासन की ओर से अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए नगर पंचायत सहतवार और बांसडीह में नगर विकास योजना के तहत ब्याज रहित ऋण स्वीकृत किया गया है। इसमें 1.42 करोड़ से बांसडीह में और 1.72 करोड़ की लागत से सहतवार नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सड़कों और नालियों का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगर निकायों को अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए ब्याज रहित ऋण दिया जाता है। इसे निकायों को विकास के लिए मिलने वाली नियमित धनराशि से किस्त के रूप में वापस लिया जाता है। योजना के तहत, बांसडीह नगर पंचायत की ओर से 1.42 करोड़ और सहतवार नगर पंचायत की ओर से 1.72 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने दोनों ही प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही निर्माण को शुरू कराने के लिए पहली किस्त में आधी धनराशि भी जारी कर दी गई है। धनराशि मिलने के बाद निकायों की ओर से कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बांसडीह में होंगे यह कार्य
बलिया। बांसडीह नगर पंचायत के लिए 1.42 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति देते हुए पहली किस्त में 71 लाख की धनराशि जारी की गई है। इसमें 39.70 लाख से वार्ड 14 और नौ में स्वीमाथ के घर से ट्रांसफार्मर तक सीसी रोड, वार्ड एक और 12 में 19.50 लाख की लागत से प्रावि से ब्रह्मेश्वर तिवारी के डेरा तक पिच रोड वार्ड तीन और 11 में पांडेय के पोखरा से नंदलाल चौधरी के घर तक 25.93 लाख की लागत से पिच रोड, वार्ड चार और आठ में 25.24 लाख की लागत से फतेसागर पोखरा से छावर की पुलिया तक इंटरलाकिंग रोड, वार्ड एक और आठ में अरुण सिंह के घर से पीछे से संतु सिंह के घर तक रंगीन इंटरलाकिंग और कर्वड नाली का कार्य 31.75 लाख की लागत से कराया जाएगा। ईओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहतवार में कराए जाएंगे ये कार्य
बलिया। सहतवार नगर पंचायत के लिए 1.72 करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गई है। ईओ मृदुल कुमार ने बताया कि इसमें वार्ड चार और सात में भीमल दुसाध के मकान से दक्षिण बालक ब्रह्म स्थान तक लेपन का कार्य 35.59 लाख से, वार्ड सात और 13 में भीमल दुसाध के घर से पूरब स्वामीनाथ सिंह के मकान तक लेपन का कार्य 28.19 लाख से, वार्ड सात में लेपन कार्य 29.09 लाख से, वार्ड तीन में रामकिशोर पांडेय के घर से उमाशंकर सिंह के मकान तक सीसी रोड और कवर्ड नाली का कार्य 39.93 लाख से, वार्ड पांच में बालक ब्रह्मस्थान से मुन्ना मौर्या के मकान तक सीसी रोड और कवर्ड नाली का कार्य 39.80 लाख की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed