फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Information bombs on railway tracks, trains Rukin

रेल ट्रैक पर बम की सूचना, ट्रेनें रुकीं

Fri, 16 Dec 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Fri, 16 Dec 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Information bombs on railway tracks, trains Rukin
स्वतंत्रता सेनानी समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गईं

विज्ञापन
बलिया-छपरा रेलमार्ग पर सतनीसराय क्रासिंग के समीप गुरुवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इस मार्ग पर चलने वाली गाडि़यां जहां तहां रोक दी गईं। बाद में स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर आरपीएफ और यातायात निरीक्षक की टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें बम की बजाय अग्निशमन यंत्र (सीज फायर) मिला। इसके बाद आरपीएफ की सूचना पर करीब एक घंटे बाद रेल परिचालन शुरू हो सका। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गईं।

 गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बलिया-छपरा रेल मार्ग पर सतनीसराय रेलवे क्रासिंग के की-मैन को अज्ञात लोगों ने ट्रैक पर बम होने की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना दी। इस पर तत्काल की-मैन ने बलिया स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह को फोन से सूचित किया। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने रेड सिग्नल कराते हुए परिचालन बंद करने का आदेश दिया। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि की-मैन ने सतनीसराय रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर बम होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद तत्काल परिचालन रोक दिया गया। इसकी सूचना फौरन आरपीएफ को भी दी गई। इस पर आरपीएफ की टीम और यातायात निरीक्षक अनिल कुमार यादव मौके पर पहुंचे तथा रेलवे ट्रैक के किनारे जाकर देखा तो सीज फायर यंत्र पड़ा मिला। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बम होने की सूचना अफवाह निकली। इस दौरान 4607 अप सद्भावना एक्सप्रेस, 2561 अप स्वतंत्रा संग्राम सेनानी, 5231 अप गोंदिया एक्सप्रेस, अप उत्सर्ग एक्सप्रेस बांसडीह, सहतवार और सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। अफवाह होने की बात सामने आने पर करीब एक घंटे बाद परिचालन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed