फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   India is a country of young power : ADM

भारत युवा शक्ति वाला देश : एडीएम

Mon, 03 Aug 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 03 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
India is a country of young power : ADM
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय पुनर्जागरण यात्रा अभियान का समापन समारोह नगर के टाउन हाल बापू भवन में सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम खेमपाल सिंह ने कहा कि मानव संसाधन में सबसे महत्वपूर्ण युवा है। भारत युवा शक्ति वाला देश है।
विज्ञापन


कहा कि नेहरू युवा केंद्र ने पुनर्जागरण यात्रा के माध्यम से जो मशाल जलाई है उस मशाल को जलाए रखना है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि समाज के निचले व अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसमें प्रशासन साथ होगा। युवाओं से अपील की कि निकट भविष्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहा है। चुनाव में युवा वर्ग आम जनता को मतदान के लिए प्रेरित करे।
विज्ञापन


ताकि मतदाता भय मुक्त होकर मतदान करे। नेहरू युवा केंद्र संगठन की उपनिदेशक डा. कुमारी ज्योत्सना ने पुनर्जागरण यात्रा के रथ को लक्ष्य तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका की तारीफ की। कहा कि स्वामी विवेकानंद कहा करते थे कि उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर विशिष्ट अतिथि रामेंद्र यादव ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आज का युवा भविष्य का कर्णधार होगा। राष्ट्रीय पुनर्जागरण यात्रा अभियान चलाकर सबको जागरूक करने पर बल दिया। इस दौरान छह रथ प्रभारियों और सह रथ प्रभारियों को सम्मानित किया गया। रथों के प्रभारी राजू सिंह, गोपाल जी यादव, सुधीर कुमार सिंह, चंद्र प्रताप विसेन, पवन कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में गांव की ज्वलंत समस्याओं को रखा। अध्यक्षीय संबोधन में जेपी ट्रस्ट के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने अभियान की सफलता पर सभी को बधाई दी। आगंतुकों का स्वागत सुभाष चंद्र प्रसाद और नवीन कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed