{"_id":"6323649e07e0d6256843b369","slug":"in-odf-plus-19-villages-will-be-covered-with-13-crores-action-plan-ready-ballia-news-vns674392917","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ प्लस में 13 करोड़ से चकाचक होंगे 19 गांव, कार्ययोजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ प्लस में 13 करोड़ से चकाचक होंगे 19 गांव, कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ओडीएफ प्लस के तहत गांवों को स्वच्छ बनाने एवं कूड़ा निस्तारण आदि को लेकर 19 गांवों का चयन किया गया है। इसके लिए कुल 13.074 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्य योजना स्वीकृति के लिए मंडलीय कार्यालय को भेजी गई है। स्वीकृति के बाद गांव में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत विभिन कार्य कराए जाएंगे।
इस वर्ष जिले में ओडीएफ प्लस के तहत गांवों को चकाचक बनाने की योजना बनने लगी है। ओडीएफ प्लस गांव यानि कि ऐसा गांव जहां खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी हो और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय हो। इसके अलावा गांव के सभी घरों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की सुविधा होना जरूरी है।
ओडीएफ प्लस गांव में प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर बनने के साथ ही सामुदायिक बायो गैस प्लांट होना भी आवश्यक है। सार्वजनिक स्थानों और कम से कम 80 फीसदी घरों में अपने ठोस और तरल कचरे का प्रबंधन के साथ ही सामूहिक जगहों पर जैविक या अजैविक कूड़ा या नाले में पानी इकट्ठा न हो। ओडीएफ प्लस योजना चरणवार संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में पहले चरण के तहत 15 ब्लॉकों के 29 ग्राम पंचायतों के कुल 47 राजस्व गांवों का चयन कर लिया गया है। इसके सापेक्ष 19 गांवों को ओडीएफ प्लस के लिए 13.074 करोड़ की कार्ययोजना भी पंचायती राज विभाग की ओर से तैयार कर मंडलीय कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अधिकारियों की मानें तो शेष 28 गांवों की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। बताया कि स्वीकृति के बाद गांवों में यह योजना धरातल पर उतारी जाएगी।
ओडीएफ प्लस की कार्ययोजना में शामिल है चार विभागों का अंशदान
ओडीएफ प्लस में चार मदों से धनराशि खर्च की जाएगी। 19 गांवों के लिए कुल 13 करोड़ 7 लाख 42 हजार 748 रुपये की कार्ययोजना है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन का अंशदान 8 करोड़ 60 लाख 77 हजार 226, 15वें वित्त का अंशदान 3 करोड़ 66 लाख 92 हजार 222, मनरेगा का अंशदान 78 लाख 8300 व कृषि विभाग का अंशदान एक लाख 65 हजार निर्धारित किया गया है।
इन 19 गांवों की कार्ययोजना भेजी गई
मुरलीछपरा ब्लॉक के इब्राहिमाबाद उपरवार व कोड़हरा नौबरार, बेरूआरबारी के सुखपुरा व वांसेराम, बैरिया के कोटवां, बेलहरी के हल्दी व बेलहरी, दुबहड़ के अखार, नगवा, घोड़हरा व जनाड़ी, सीयर के तुर्तीपार व फरसाटार और चिलकहर ब्लॉक के सिकरिया कला, ममरेजपुर, कुरेजी, अम्तहापुर, हसनपुर व पाह कुरेजी।
इन 28 गांवों की कार्ययोजना हो रही तैयार
दुबहर ब्लॉक के शेर, हनुमानगंज के रामपुर महावल, मनियर के जिगिरसड़, आराजी माफी जोगिया, प्राणपुर, टीका चक, मुरली छपरा के चांददियर, नगरा के डिहवा, नरही, मेहराब, नवानगर के कठौड़ा, बरहुंचा, सीसोटार दियारा, सिवान कला, सिवान खुर्द, पंदह के सहुलाई हरदो पट्टी, फुलवरिया व मोहम्मदपुर, रसड़ा डेहरी, बकुलहा, सखुआपुर, सराय भारती, भीखमपुरा, रेवती के झरकटहा, मठंग नाथ, सिगही व सोहाव ब्लॉक के नरही व खमीरपुर।
ओडीएफ प्लस के पहले चरण में कुल 47 गांव चयनित किए गए हैं। 19 गांवों की कार्ययोजना भी मंडल कार्यालय को भेज दी गई है, शेष 28 गांवों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इसके भी मंडल कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।
- यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया।