फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In DIOS Jail, the salary of teachers and employees stopped

डीआईओएस जेल में, शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन रुका

Thu, 14 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
In DIOS Jail, the salary of teachers and employees stopped
बैरिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्र के पेपर लीक मामले में जेल जाने के कारण सहायता प्राप्त 91 माध्यमिक विद्यालयों के एक हजार से अधिक शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन भुगतान लटक गया है। विभाग के पास ग्रांट होने के बावजूद वेतन बिल अग्रसारित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

नियमानुसार पहली अप्रैल को ही वेतन भुगतान हो जाना चाहिए था। नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार से बैरिया क्षेत्र के दर्जनों अध्यापक गत दिवस मिले थे लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार का कहना था कि मैं सिर्फ रीक्षा संचालित कराने के लिए आया हूं। वेतन बिल पर हस्ताक्षर कर उन्हें अग्रसारित करने के संदर्भ में अधिकारियों से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं का कहना है कि तत्काल वेतन भुगतान नहीं हुआ तो मजबूरन शिक्षक आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे। सैकड़ों शिक्षकों ने जिलाधिकारी से इस संदर्भ में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed