फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In Ballia man hacked his son to death with an axe over suspicion of his wife illicit

पिता ने एक साल के बेटे को काट डाला: पत्नी का गुस्सा बच्चे पर निकाला, रीना बोली- तीन महीने से कर रहा था जुल्म

Mon, 06 Oct 2025 08:24 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैरिया (बलिया)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैरिया (बलिया)। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 08:24 AM IST
सार

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर में पत्नी रीना ने आरोप लगाया कि रूपेश तीन माह से अवैध संबंध का आरोप लगाकर शराब के नशे में उसको पीटता था।

विज्ञापन
In Ballia man hacked his son to death with an axe over suspicion of his wife illicit
पिता ने ले ली एक साल के बेटे की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया स्थित गांव सुरेमनपुर में शनिवार की देर शाम अवैध संबंध की आशंका व नशे में धुत रूपेश तिवारी ने पहले पत्नी रीना तिवारी की रॉड और डंडे से पिटाई की। इसके बाद एक साल के बेटे किन्नू की गंड़ासे से हत्या कर दी। 

विज्ञापन

तीन माह से अवैध संबंध के आरोप में पत्नी को पीटता रहा था रूपेश
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर में पत्नी रीना ने आरोप लगाया कि रूपेश तीन माह से अवैध संबंध का आरोप लगाकर शराब के नशे में उसको पीटता था। शनिवार को देर शाम नशे की हालत में रूपेश घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और पिता ने भागकर बचाई जान
इसके बाद वह रीना और ससुर कमलेश तिवारी को मारने-पीटने लगा। दोनों ने पड़ोस में जाकर जान बचाई। इस बीच तीन वर्षीय बेटी अनन्या और एक वर्ष का किन्नू घर पर ही रह गए। 
 
विज्ञापन

जबड़ा काट डाला
आरोप है कि रात में रूपेश ने गंड़ासे से किन्नू पर हमला कर दिया। इससे उसका जबड़ा कट गया। सुबह पड़ोसियों के साथ घर पहुंचे तो किन्नू खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। 

मां ने बताई आंखों देखी
मां ने बताया कि सुबह पड़ोसियों के साथ हम लोग जब घर पहुंचे तो बच्चा खून से लथपथ बिस्तर पर तड़प रहा था। बेटे की हालत देख मैं बेसुध हो गई। दादा और पड़ोसियों ने इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। 

बेटे की मौत से मां रीना तिवारी आपा खो बैठी। सूचना पर थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed