{"_id":"e0d514960c328ec48972cef8217f3e61","slug":"implicate-innocent-district-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दोषों को फंसा रही जिला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दोषों को फंसा रही जिला पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 06 Jan 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना परिसर में प्रदर्शन के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज भाजपा सांसद भरत सिंह और रवींद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को बस स्टैंड के पास धरना प्रदर्शन किया।
पुलिस अभिरक्षा से हत्या और वाहन लूट के आरोपी भीम तुरहा के फरार होने की निंदा की। साथ ही दोनों सांसदनों ने कहा कि पुलिस प्रशासन नाजायज दबिश देकर फर्जी मुकदमे में निर्दोष नागरिकों को फंसा रही है।
धरना सभा को संबोधित करते हुए सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। देवरिया, बलिया में ही नहीं कानून का उल्लंघन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसी विषम घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता ही सड़क पर उतरकर जनता को न्याय दिलाने का कार्य कर सकते हैं। पूरे प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या की घटनाएं हो रही हैं। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। पुलिस अलग से कहर बरपा रही है। सपा के दिखाए गए सपने मात्र छलावा साबित हो रहे हैं।
कहा कि 2017 तक हम लड़ाई लड़कर जनता के लिए न्याय मांगते रहेंगे। कहा के निर्दोष कार्यकर्ताओं को यदि फंसाया गया तो भाजपा इसकी जोरदार लड़ाई लड़ेगी।
बलिया सांसद भरत सिंह ने कहा कि तीन-चार की रात रेवती थाने के लाकअप से खतरनाक आरोपी भाग गया। सुबह पीड़ित परिवार के लोग जब जुटे और पूछने लगे अपराधी भागा क्यों, तो पीड़ित की बहन के साथ मारपीट किया गया और पारिवारिक लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
यह बेहद निंदनीय है। इस मौके पर नागेंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, हेमंत पाठक, आनंद स्वरूप शुक्ल, कैलाश बिहारी, सुनीता श्रीवास्तव, ओमप्रकाश तिवारी, ओंकार नाथ ओझा, रमाकांत पांडेय, सुरजीत सिंह, प्रदीप सिंह, नंदजी सिंह, अनूप चौबे, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, भगवान पाठक आदि ने विचार व्यक्त किया।
इस दौरान एडीएम खेमपाल सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी समेत कई क्षेत्रों के सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के बाद दोनों सासंदों ने एडीएम एडीएम खेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि निर्दोषों से मुकदमा हटाया जाए साथ ही भागे अपराधी को जल्द पकड़ा जाए।