फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Immersion of the idol of Maa Durga at the marked places

चिह्नित स्थानों पर की मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित

Sat, 16 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Immersion of the idol of Maa Durga at the marked places
रतसर कस्बा में मूर्ति विर्सजन के लिए ले जाते पूजा कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को समिति के सदस्यों ने कोरोना महामारी के गाइड लाइन के तहत चिह्नित स्थानों पर किया क्योंकि रविवार को मां की विदाई नहीं की जा सकती। वहीं, सड़कों पर विसर्जन यात्रा में डीजे नहीं बजा तथा समितियों द्वारा कहीं भी जुलूस नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से मूर्ति विसर्जन के लिए पहले से ही जिले में 52 स्थान चिह्नित किए गए थे। इसमें शहर कोतवाली के जमुआ नवीन परती, ओझवलिया पोखरा में मूर्ति विसर्जन किया गया। इसी प्रकार, दुबहर क्षेत्र के जौहरी माता पोखरा भड़सर, ओझवलिया, गायघाट, पचरूखिया (गंगा नदी के छाड़न) में मूर्ति विसर्जन किया गया। सुखपुरा थाना के गांव का पोखरा, सुरहाताल दक्षिणी, गड़वार थाना के गांव का पोखरा, फेफना में सेमरा घाट, तीखा पुल, मटही पुल, टोंस नदी में विसर्जन किया गया। उधर, नरहीं थाना में दो, चितबड़ागांव में एक, बैरिया में तीन, हल्दी में दो, दोकटी में एक, बांसडीहरोड में तीन, सहतवार में तीन, मनियर में दो, सिकंदरपुर में चार, पकड़ी में दो, रसड़ा में एक, नगरा में एक, भीमपुरा में आठ, उभांव में दो स्थानों मूर्ति विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed